Movie prime

RVUNL Recruitment 2026: RVUNL में निकली 2000 पदों भर्ती, ये लोग कर सकते हैं आवेदन

 
RVUNL Recruitment 2026: RVUNL में निकली 2000 पदों भर्ती, ये लोग कर सकते हैं आवेदन

प्रदेश के वो युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर हैं, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की विभिन्न बिजली कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए कुल 2,005 रिक्तियां भरी जाएंगी। आइए जानते हैं विस्तृत जानकारी

पांच बिजली कंपनियों में भर्ती

चुने गए उम्मीदवारों को राजस्थान की प्रमुख बिजली कंपनियों में नियुक्त किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN)

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL)

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL)

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVNL)

यह भर्ती उन युवा उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो बिजली क्षेत्र में एक स्थिर सरकारी करियर बनाना चाहते हैं।

भर्ती अभियान के तहत कुल 2,005 पद भरे जाएंगे:

जूनियर इंजीनियर-I              -869

जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II-      765

जूनियर अकाउंटेंट - 371

जूनियर इंजीनियर रिक्ति का विवरण

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 727 पद

मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 110 पद

सिविल इंजीनियरिंग – 32 पद

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

जूनियर इंजीनियर (JE)

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या डिग्री।

जूनियर अकाउंटेंट

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Com या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री।

जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II

किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

कंप्यूटर एप्लीकेशन और टाइपिंग स्किल का ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल होंगे:

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)

दस्तावेज़ों की जाँच (Document Verification)

मेडिकल जाँच

जूनियर इंजीनियर पद के लिए लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी।

आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

"New Recruitment" लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म भरें।

ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फ़ॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें।

विस्तृत सूचना जल्द ही

विभाग द्वारा जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है, जिसमें सिलेबस, आवेदन की तारीखें, परीक्षा का पैटर्न, शुल्क का विवरण और कैटेगरी के अनुसार रिक्तियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।